न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां कीवी महिला क्रिकेट टीम पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि खुफिया एजेंसियों की जांच के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस धमकी को विश्वसनीय नहीं माना है। वहीं बम से उड़ाने की धमकी के बाद इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की महिला टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महिला टीम को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल ईसीबी के पास आया था। इससे पहले न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपना पाकिस्तान दौरा अचानक रद्द कर दिया था।