6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित या विराट नहीं, यह है T20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा के 87 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2207 रन हैं जबकि विराट कोहली के 72 मैचों में 2102 रन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 12 Nov 2018, 2:05 PM IST

VIRAT-ROHIT

रोहित या विराट नहीं, यह है T20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली । रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका था। पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से पहले ही वह एक भारतीय बल्लेबाज से पिछड़ गए हैं। यह भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन या विराट कोहली नहीं हैं, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं । मिताली ने जारी ICC T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मिताली ने खेली अर्धशतकीय पारी-
मिताली ने विश्व कप में भारतीय टीम के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। मिताली राज (56) की संयमभरी पारी ने भारत की चिर-प्रतिद्वंदी पर जीत पक्की की। मिताली के करियर का यह 16वां अर्धशतक था। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौके लगाए। मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भातर की टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था।भारतीय टीम अब अपने ग्रुप-बी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।


मिताली निकली रोहित से आगे-
मिताली के अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 84 मैचों में 2232 रन हैं। रविवार को 56 रनों की पारी के दौरान उन्होंने रोहित को T20 क्रिकेट में रनों के मामले में पछाड़ दिया है। अब मिताली भारतीय पुरुष और महिलाओं में सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली क्रिकेटर बन गईं हैं। दूसरे नंबर पर रोहित ने 87 मैचों 2207 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली के 72 मैचों में 2102 रन हैं।


पुरुषों में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड के करीब रोहित-
रोहित T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड से मात्र 64 रन पीछे हैं। वह केवल न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल से पीछे हैं जिनके नाम 2271 रन हैं।तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मालिक(2190) हैं, चौथे पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम(2140) हैं और पांचवें पर भारत के विराट कोहली(2102) हैं। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए T20 मैच में रोहित के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका था, पर वह 4 रन पर आउट हो ऐसा करने में नाकाम रहे।