27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी टीम से बगावत कर रहे बाबर आजम, पूर्व पाक कप्तान का बड़ा बयान

Babar Azam : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की सुरक्षाकर्मी से तकरार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अभी तक पीसीबी की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि बाबर आजम अपनी ही टीम से बगावत कर रहे हैं। पीसीबी आगे आकर इस मामले को सुलझाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Dec 2022, 1:40 PM IST

pak-vs-eng-babar-azam-is-rebelling-against-his-own-team-claims-former-pakistan-captain-rashid-latif.jpg

पाकिस्तानी टीम से बगावत कर रहे बाबर आजम, पूर्व पाक कप्तान का बड़ा बयान।

Babar Azam : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बाबर आजम अपनी ही टीम से बगावत कर रहे हैं। राशिद लतीफ का दावा है कि कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ कराची टेस्ट के दूसरे दिन इसलिए क्षेत्ररक्षण करने के लिए आए, क्योंकि एक रात पहले सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें डिनर के लिए बाहर जाने से रोक दिया था। इसके बाद बाबर आजम ने मैदान पर नहीं आकर इसका विरोध किया। जबकि बाबर आजम के मैदान में नहीं आने के पीछे सिर में दर्द की शिकायत को कारण बता दिया गया। लेकिन, बाद में खुलासा हुआ कि बाबर आजम अपने ही सुरक्षाकर्मी से तकरार को लेकर नाराज थे।

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि रात में एक घटना हुई। मीडिया में भी ये घटना सामने आ गई है। इसलिए वह इसका खुलासा कर रहे हैं। नहीं तो वह ऐसा नहीं करते। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को परिवार के साथ डिनर करने के लिए बाहर जाना था। इस संबंध में खिलाड़ियों को सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि अजहर अली, बाबर आजम और इमाम उल हक समेत खिलाड़ियों ने उन्हें सूचित कर दिया था। लेकिन, जब वे लोग लॉबी में पहुंचे और कार में बैठने वाले थे तभी सुरक्षाकर्मियों ने बाबर आजम से कहा कि आप बाहर नहीं जा सकते। इस वजह से कोई नहीं गया।

यह भी पढ़े - कुलदीप यादव को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया से क्यों किया जाता है बाहर

पीसीबी की ओर ने नहीं आया कोई बयान

मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की सुरक्षाकर्मी से गरमागरम बहस हुई थी, जिसके बाद बाबर अपने कमरे में चले गए। ये मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि राशिद का कहना है कि पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा इस मामले को देखें और सुलझाएं।

यह भी पढ़े - ईशान किशन ने धोनी के सिग्नेचर से ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इंकार

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग