बारिश के चलते साउथ अफ्रीका डीएलएस नियम से 47 ओवर में 308 रनों का ही टारगेट मिला, लेकिन अफ्रीकी टीम 42 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 36 रनों से विजयी घोषित किया गया। साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन की विस्फोटक पारी खेली तो अन्य कोई बल्लेबाज 40 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वहीं, पाकिस्तान के लिए सूफियान मुकीम ने 4 तो शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने दो-दो विकेट लिए।