
Pakistan election 2018: दोस्ती का फर्ज ऐसे निभा रहे हैं पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर
नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज आम चुनाव हो रहा है। सुबह से ही पाकिस्तान के नागरिक बड़ी संख्या में अपना मत देने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंच रहे है। आम अवाम के साथ-साथ इस चुनाव में पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर भी वोट कास्ट कर रहे है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम वोट देने के लिए लंदन से अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान पहुंचे। अकरम के साथ-साथ वकार युनुस सहित अन्य दिग्गज भी वोट करने पहुंचे हैं। बता दें कि इस चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। पाकिस्तान को क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इसांफ और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नवाज के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।
आज ही आएगा रिजल्ट-
पाकिस्तान चुनाव का परिणाम आज देर रात तक आ जाएगा। चुनाव देर रात 9 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है देर रात तक पाकिस्तान चुनाव का परिणाम आ जाएगा। चुनाव पूर्व आए एक्जिट पोल के अनुसार इमरान खान और नवाज शरीफ की पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है। आम चुनाव में राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली की कुल 849 सीटों के लिए 12,570 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला शाहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), बिलावल भुट्टो जरादारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच है।
इमरान के पक्ष में ये क्रिकेटर-
पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी को कई पूर्व क्रिेकटरों ने भी अपना साथ दिया है। वोटिंग को लेकर वसीम अकरम, वकार युनुस, शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, उमर गुल, मोहम्मद हाफिज, उमर अकमल समेत कई ने ट्वीट किए हैं। वसीम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कप्तान आपके नेतृत्व में हमने 1992 में वर्ल्ड कप जीता था। अब आपके नेतृत्व में ही हम दोबारा एक बेहतर लोकतांत्रिक देश बन सकते हैं। वहीं वकार युनुस ने लिखा कि कप्तान इमरान आपकी ईमानदारी पर कोई शक नहीं कर सकता और यही देश को चाहिए।
Published on:
25 Jul 2018 01:33 pm
