Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होना है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट से उबर चुके हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के लिए उपलब्ध रहेंगे।