1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup में भारतीय दर्शकों के सामने टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से डरी पाकिस्तानी टीम, सामने आई ये रिपोर्ट

ODI World Cup 2023 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के एक नहीं, बल्कि तीन मैच वेन्यू पर आपत्ति जता दी है। इसी वजह से आईसीसी को विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2023, 11:10 AM IST

pakistan-have-raised-their-concerns-for-three-matches-venue-in-icc-odi-world-cup-2023.jpg

भारतीय दर्शकों के सामने टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से डरी पाकिस्तानी टीम, सामने आई ये रिपोर्ट।

ODI World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल ड्राफ्ट बीसीसीआई ने आईसीसी को भेज दिया है। अब सभी को वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल के ऐलान का इंतजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के मैच एक नहीं, बल्कि तीन वेन्यू पर आपत्ति जता दी है। यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान ने विश्व कप के शेड्यूल में अड़ंगा लगाया गया है। इससे पहले पीसीबी प्रमुख ने नजम सेठी ने कहा था कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का भारत दौरा पाकिस्तान सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। यही वजह है कि आईसीसी को विश्व कप का शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी ने विश्व कप 2023 के लीग राउंड में अहमदाबाद में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच, चेन्नई में प्रस्तावित पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच और बेंगलुरु में प्रस्तावित पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के वेन्यू पर आपत्ति जाहिर की है। एक्सप्रेस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी का कहना है कि भारत ने जानबूझकर इस तरह का वेन्यू का चुनाव किया है।

स्पिन ट्रैक पर अफगानी टीम से डरा पाकिस्तान

पीसीबी ने इन तीन मैचों के वेन्यू को लेकर अलग-अलग तर्क भी दिए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में उनका मैच जानबूझकर रखा है, क्योंकि अफगानी टीम में स्पिनरों की भरमार है और इसलिए स्पिन के अनुकूल ट्रैक पर मैच को शेड्यूल किया गया है। इसलिए उसका इस वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला कराया जाए। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खिलाया जाए।

यह भी पढ़ें : CSK का सुपरस्टार सियासी पिच पर शुरू करने जा रहा नई पारी

अहमदाबाद में मैच को लेकर अजीबोगरीब तर्क

पीसीबी को पता है कि बेंगलुरु का मैदान छोटा है और वहां अधिक रन बनते हैं। इसलिए शायद वह इस मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलने पर भी इसलिए आपत्ति जताई है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब एक लाख भारतीय दर्शक होंगे। इससे पाकिस्तानी टीम दबाव में आ सकती है।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, शतक के साथ ख्वाजा ने हासिल की खास उपलब्धि