एलए 2028 ओलंपिक में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जो पेरिस 2024 के 329 इवेंट्स से 22 ज्यादा हैं। इसके बावजूद, कुल एथलीटों की संख्या 10,500 ही रखी गई है। इनमें से 698 कोटा स्थान उन पांच नए खेलों के लिए तय किए गए हैं, जिन्हें आयोजन समिति ने प्रस्तावित किया था – बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश।