30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर कामरान अकमल ने विराट कोहली की फॉर्म पर दिया अहम बयान

विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने उनकी फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली का समर्थन करते हुए जल्द फॉर्म में वापसी की उम्मीद जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 Jul 2022, 12:59 PM IST

Pakistani cricketer Kamran Akmal on virat kohli performance ind vs eng

विराट को लेकर बयान

विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म की वजह से चर्चा का विषय बने हैं। कई क्रिकेटर्स और फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि कुछ क्रिकेटर्स ने उनका समर्थन भी किया है। खासतौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने उन्हें लेकर सही बयान दिया है। बाबर आजम और शोएब अख्तर ने पहले विराट का समर्थन किया और अब इस लिस्ट में कामरान अकमल भी शामिल हो गए है। उन्होंने भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए विराट की फॉर्म पर अपनी बात रखी। विराट कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। साल 2019 के बाद एक भी शतक उनके बल्ले से अभी तक नहीं निकला है। इस वजह से कई लोगों का कहना है कि अब उन्हें ब्रेक लेना चाहिए। हालांकि विराट ने अभी तक कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया है।


कामरान अकमल ने कहा, टीम इंडिया इस समय बहुत स्ट्रगल कर रही है और इसका कारण विराट कोहली का रन ना बनाना है। टीम इंडिया उनके ऊपर ज्यादा निर्भर करती है। विराट ने अकेले दम पर कई मैच टीम इंडिया को जिताए है। दूसरे वनडे में उन्होंने शुरूआत में अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वो जल्दी आउट हो गए। जब वो फॉर्म में आएंगे तब टीम इंडिया का प्रदर्शन भी अच्छा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 से संन्यास का किया ऐलान

उन्होंने आगे कहा कि, विराट के फॉर्म होने से युवा भी प्रेरित होते हैं। उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है। मैं विराट का बहुत बड़ा फैन हूं। वो जितनी जल्दी फॉर्म में आएंगे उतना अच्छा सभी के लिए होगा। सभी उन्हें रन बनाते हुए देखना चाहते हैं।


विराट का फॉर्म में ना आना चिंता का विषय है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 17 जुलाई को होगा। सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। विराट दूसरे वनडे में भी रन नहीं बना पाए थे। फाइनल मुकाबले में उनका रन बनाना जरूरी है। अगर वो रन बनाएंगे तो टीम के लिए और उनके लिए ये सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु प्रीमियर लीग में संजय यादव ने 55 गेंदों में 103 रन बनाए, 6 चौके और 9 सिक्स जड़े