
यादव ने खेली जबरदस्त पारी
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इस समय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। अरूण कार्तिक, मुरली विजय ने अच्छी बल्लेबाजी की है। अब एक और शख्स ने खास बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। टीम इंडिया में मौजूद सूर्यकुमार यादव के लिए खतरे की घंटी बज गई है। एनआरके के लिए खेलने वाले संजय यादव ने 55 गेंदों 103 रनों की तूफानी पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने छह चौके और नौ सिक्स लगाए। संजय यादव की ये पारी ऐतिहासिक हो गई है। उन्होंने अपनी इस पारी से सभी को हैरान कर दिया है। संजय का अभी तक इस लीग में बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। फैंस की नजरों में अब वो आ गए है। शायद आने वाले समय में वो टीम इंडिया में भी एंट्री कर सकते हैं।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में संजय यादव ने अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए है। इस लिस्ट में वो टॉप पर बने हुए है। इसके अलावा वो सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी टॉप पर है। आपको बता दें संजय यादव मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हैं। हालांकि उन्हें अभी ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन इस पारी के बाद जरूर उन्हें मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 से संन्यास का किया ऐलान
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस समय वनडे सीरीज चल रही है। पहला मुकाबला भारत ने जीता और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और अंतिम वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होगा। सूर्यकुमार यादव भी इस समय टीम इंडिया का हिस्सा है। टी-20 में अच्छा प्रदर्शन अभी तक यादव ने किया है। वनडे में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन उनका नहीं दिखा है।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव भी खेलते हैं। अगर संजय यादव इसी फॉर्म में रहे तो फिर आने वाले समय में वो मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि संयज यादव ऐसी पारियां खेलते रहे। फ्यूचर में वो टीम इंडिया की टी-20 टीम में भी अपनी जगह बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Aaj ke Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज
Published on:
17 Jul 2022 10:24 am
