30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांड्या को आराम

भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को सत्र में भारी कार्यभार के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिये आराम दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 11 Nov 2017, 10:51 AM IST

pandya

नई दिल्ली। 16 नवम्बर को भारत श्रीलंका से होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगा। आलराउंडर हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैच में आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी की टीम इंडिया मैनेजमेंट से हुई बैठक में कहा गया कि भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को सत्र में भारी कार्यभार के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिये आराम दिया गया है।

जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पदार्पण करने वाले पांड्या का नाम इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई ने बयान में कहा, वरिष्ठ चयन समिति ने भारतीय टीम प्रबंधन से परामर्श किया और श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए आलराउंडर खिलाड़ी पांड्या को आराम देने का फैसला किया। उन्हें इससे पहले इस सीरीज में पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। बोर्ड ने कहा, "हाल के समय में पांड्या पर काम के भार को देखते हुए और उनको किसी बड़ी चोट की संभावनाओं से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया। पांड्या फिट होने के लिए बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कुछ समय गुजारेंगे।

पंड्या ने इसी साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था। पंड्या ने आक्रामक अंदाज़ मई खेलते हुए मात्र 96 गेंदों में 8 चौके और 7 चक्को की मदद से 108 रन बनाये थे।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम (पहले दो टेस्ट मैचों के लिए) :

विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय , शिखर धवन , चेतेश्वर पुजारा , अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा।