PBKS vs MI Qualifier 2: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज रविवार 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी। पंजाब की हालिया फॉर्म की बात करें तो इस टीम ने 14 में से 9 मैच जीतकर लीग चरण के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया था। उन्होंने अपने लीग के पांच में से आखिरी चार मुकाबले जीते थे, जिसमें एमआई के खिलाफ भी सात विकेट की जीत शामिल है। वहीं, एमआई को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए।