
IND vs PAK ODI WC 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी इस साल वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को भारत भेजने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से इस बात की लिखित गारंटी चाहते है कि उनके देश में 2025 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी निश्चित ही होगी। इस साल पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने पाकिस्तान के मैचों के लिए अहमदाबाद (सिर्फ भारत के खिलाफ मैच के लिए), बाकि बचे मैचों के लिए चेन्नई, बंगलूरु और कोलकाता को संभावित स्पॉट के रूप में चुना है। जय शाह की अध्यक्षता में ACC (एशियाई क्रिकेट परिषद) ने आगामी एशिया कप के लिए प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ की पुष्टि अभी नहीं की गई है। ‘हाइब्रिड मॉडल’ से आप यह समझ सकते है की इसमें भारत अपने मैच यूएई में खेलेगा, जबकि अन्य मुकाबला पाकिस्तान में होगा। लेकिन यह कितना सफल हो पाएगा कहा नहीं जा सकता, क्यूंकि पहले ऐसा मॉडल अपनाया नहीं गया है।
दुबई में ACC अधिकारियों से मिलेंगे PCB के अध्यक्ष
बता दें की, PCB अध्यक्ष नजम सेठी आठ मई को दुबई के लिए जाने वाले हैं, जहां वह ACC और ICC के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। PCB के सूत्रों के मुताबिक, अपनी दुबई यात्रा के दौरान सेठी के पाकिस्तान के इस रुख के लिए समर्थन जुटाने के लिए लोगों को अपने पक्ष में खड़ा करना चाहते है, ताकि उनके समर्थन से वह भारत पर दबाब बना सके की पाकिस्तान आपके देश में विश्व कप मैच तब तक नहीं खेलेगा, जब तक कि BCCI और ICC साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की लिखित गारंटी नहीं देते।
लेकिन पाकिस्तान कितनी भी कोशिश कर ले, भारत के पिछले कुछ सालों के रुख को देखते हुए ऐसा नहीं लगता की भारत किसी प्रकार का कोई लिखित गारंटी पाकिस्तान को देने वाला है। क्यूंकि भारत के खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पाकिस्तान में फ़िलहाल कैसा हालात है यह जग जाहिर है।
यह भी पढ़ें : 'पूरा पैसा नहीं काटना चाहिए था' गंभीर के साथ हुए झगड़े पर कोहली ने BCCI को लिखी चिट्ठी
ऐसे में टल सकता है भारत-पाक का विश्व कप मैच
जिस प्रकार का अड़ियल रवैया अभी पाकिस्तान अख्तियार कर रहा है इसे देखते हुए ऐसा लगता है की वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं हो पाएगा। भारत अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं भेजेगी। बता दें की एक बड़े अख़बार में छपी रिपोर्ट में बताई गयी थी की 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में भारत-पाक मैच के लिए वेन्यु चिन्हित कर लिया गया था। इस मैच में हर मैच की अपेक्षा ज्यादा दर्शक मैच देने आते।
इसे ध्यान में रखते हुए विश्व का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम जो अहमदाबाद में है, उसका नाम आगे बताया जा रहा था। यहाँ पर एक साथ एक लाख दर्शक बैठ सकते हैं । अब वर्ल्ड कप शुरू होने के 4 महीने पहले पाकिस्तान ने भारत के सामने जैसी शर्त राखी है उसका हल अगर नहीं निकला तो दो चिर-प्रतिद्वंदी के बीच मुकाबला देखने से स्टेडियम के भीतर लाखों लोग और स्टेडियम के बाहर करोड़ों लोग टीवी पर मैच देखने से महरूम रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें : लगातार फ्लॉप हो रहे रियान पराग ने ट्विटर पर दिया ज्ञान, लिखा- वक्त अच्छा हो या बुरा...
Published on:
7 May 2023, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.