7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर फिर उठे सवाल, दिग्गज खिलाड़ी ने सिलेक्टर्स को दिखाया आईना

दलीप ट्रॉफी 2026 में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को ईस्ट ज़ोन का उप-कप्तान बनाए जाने पर विवाद गहरा गया है। दिग्गज घरेलू क्रिकेटर प्रियंक पांचाल ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनेगा।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Vice Captanicy Debate: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम का उप-कप्तान बनाए जाने के बाद से ही चयनकर्ताओं की आलोचना हो रही है। चयनकर्ताओं ने जहाँ यह तर्क दिया है कि भविष्य के कप्तान के तौर पर देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वैभव पर बेवजह दबाव बढ़ेगा। आपको बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट ज़ोन की कमान ईशान किशन संभालेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाया गया है।

प्रियंक ने दिखाया सिलेक्टर्स को आईना

अब इस विवाद में गुजरात के पूर्व कप्तान और फर्स्ट क्लास दिग्गज प्रियंक पांचाल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने चयनकर्ताओं को आईना दिखाया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए प्रियंक पांचाल ने लिखा, "मुझे लगता है कि जोनल चयनकर्ताओं को वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट ज़ोन का उप-कप्तान बनाने से बचना चाहिए था। इससे उन पर अतिरिक्त दबाव बनेगा, जबकि अभी उन्हें रेड-बॉल और टेस्ट क्रिकेट के खेल को गहराई से समझना चाहिए।"

हालाँकि, चयनकर्ताओं की सोच इससे अलग है। ईस्ट ज़ोन सिलेक्शन कमेटी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर मनीष वर्धन ने फैसले का बचाव करते हुए कहा, "हमने यह फैसला सिर्फ वर्तमान को देखकर नहीं, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखकर लिया है। एक उप-कप्तान को कप्तान के करीब रहकर टीम की रणनीति और फैसलों को समझने में आसानी होती है। हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी इन सब प्रक्रियाओं में ज्यादा से ज्यादा शामिल हों। वह बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उन्हें इस तरह की जिम्मेदारी देना उनके विकास का ही एक हिस्सा है।"

दलीप ट्रॉफी के 63वें सीजन की शुरुआत 30 अगस्त से होगी, जहाँ पहले मुकाबले में ईस्ट ज़ोन का सामना नॉर्थ ईस्ट ज़ोन से होगा, जबकि वेस्ट ज़ोन की भिड़ंत नॉर्थ ज़ोन से होगी। इन दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें 30 अगस्त को होने वाले सेमीफाइनल में साउथ ज़ोन और सेंट्रल ज़ोन से भिड़ेंगी। इसके बाद 5 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी के ये सभी मैचेस बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI CoE) में आयोजित किए जाएंगे।