2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोच अनिल कुंबले को हटाने पर भड़का ये दिग्गज, पंजाब किंग्स की जमकर बखिया उधेड़ी

आकाश चोपड़ा ने अनिल कुंबले को मुख्य कोच के पद से हटाने को लेकर पंजाब किंग्स की रणनीति की जमकर बखिया उधेड़ी है। उन्होंने कहा कि जब आपने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए है तो इसका मतलब कुंबले ने सही टीम बनाई थी। जब टीम थोड़ा बदलाव करना था तो कुंबले को क्यो हटाया?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Dec 2022, 4:08 PM IST

anil-kumble.jpg

कोच अनिल कुंबले को हटाने पर भड़का ये दिग्गज, पंजाब किंग्स की उधेड़ी बखिया।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अनिल कुंबले को मुख्य कोच के पद से हटाने के लिए पंजाब किंग्स पर सवाल उठाया है। उन्होंने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे। 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई नीलामी में पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये, सिकंदर रजा को 50 लाख रुपये, हरप्रीत भाटिया को 40 लाख रुपये, विद्वत कावेरप्पा को 20 लाख रुपये, मोहित राठी को 20 लाख रुपये और शिवम सिंह को 20 लाख में खरीदा था। सैम करन और रजा को छोड़कर इनमें से कोई भी टीम में अधिक प्रसिद्ध खिलाड़ी नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए एक वीडियो में पंजाब किंग्स की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि यदि आपने पंजाब किंग्स में बदलाव नहीं किया है तो इसका मतलब है कि अनिल कुंबले ने सही टीम बनाई थी। आपने एक टीम अच्छी चुनी है। टीम में बस थोड़ा सा बदलाव करना था तो कुंबले को क्यों हटाया गया? मैं बस यही सोच रहा हूं।

कोविड बढ़ रहा है, वैकल्पिक योजना होनी चाहिए

आकाश चोपड़ा ने पंजाब किंग्स पर विदेशी खिलाड़ियों के अपने पूर्ण कोटा का चयन नहीं करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के बाद अगर किसी के पास खर्च करने के लिए पैसे थे तो वह पंजाब किंग्स थी। उन्होंने 22 सदस्यीय टीम रखी है आप 25 सदस्य रख सकते हैं, जिसमें सात विदेशी को शामिल कर सकते थे। उन्हें एक और विदेशी खिलाड़ी रखना चाहिए था। मैं समझता हूं कि कोविड फिर बढ़ रहा है, लेकिन आपके पास वैकल्पिक योजना होनी चाहिए।

यह भी पढ़े - दक्षिण अफ्रीका 189 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही बनाई मजबूत पकड़

सैम और रजा को छोड़कर नहीं खरीदा कोई प्रमुख खिलाड़ी

चोपड़ा ने नोट किया कि सैम करन और सिकंदर रजा को छोड़कर पंजाब किंग्स ने किसी अन्य प्रमुख खिलाड़ी का अधिग्रहण नहीं किया। साथ ही कहा कि उन्होंने सैम करन को खरीदा। वहीं उन्हें आधार मूल्य पर सिकंदर रजा बहुत सस्ते में मिल गए।

यह भी पढ़े - पाकिस्तान ने बनाया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा