30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs RSA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका 189 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही बनाई मजबूत पकड़

AUS vs RSA 2nd Test : बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन ही आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 189 रन पर ऑलआउट कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 32 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह आस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Dec 2022, 2:05 PM IST

australia-vs-south-africa-2nd-test-1st-day-stumps-south-africa-on-backfoot.jpg

दक्षिण अफ्रीका 189 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही बनाई मजबूत पकड़।

AUS vs RSA 2nd Test : साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सोमवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन कंगारू टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि सही साबित हुआ। टेस्ट के पहले दिन ही आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 189 रन पर ढेर कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 32 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका को महज एक सफलता कगिसो रबाडा ने उस्मान ख्वाजा को विकेट चटकाकर दिलाई। इस तरह आस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली है। वहीं काइल वेरेन्ने ने 52 रन बनाए हैं। टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। कप्तान डीन एगर 26 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए तो टेंबा बमूवा सिर्फ 1 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीकी टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए हैं। जबकि स्कॉट बोलैंड और नॉर्थन लियोन के नाम एक-एक विकेट दर्ज हुआ है।

आस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बेहद सधी हुई शुरुआत की, लेकिन कगिसो रबाडा ने महज 21 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में दिया। ख्वाजा 11 गेंद पर महज एक रन बनाकर आउट हुए। ख्वाजा को रबाडा ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक लाबुशेन 12 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि डेविड वार्नर 32 पर नाबाद हैं।

यह भी पढ़े - केएल राहुल को टीम इंडिया से करो बाहर, इस दिग्गज ने सरेआम उठाई ये मांग

लाबुशेन ने पकड़ा जबरदस्त कैच

खोया जोंडो दक्षिण अफ्रीका के 58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे थे, लेकिन स्टार्क ने जोंडो को सेट होने से पहले ही चलता कर दिया। स्टार्क ने जोंडो को आगे की तरफ गेंद फेंकी, जिस पर जोंडो ललचाए और शरीर से दूर ड्राइव लगाने का प्रयास किया। लेकिन, मिड ऑफ पर खड़े लाबुशेन ने चीते की माफिक हवा में लहराते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। बता दें कि इससे पहले लाबुशेन ने विरोधी टीम के कप्तान डीन एल्गर को भी डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया था।

यह भी पढ़े - इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े मौकों पर फेल रही टीम इंडिया