
केएल राहुल को टीम इंडिया से करो बाहर, इस दिग्गज ने सरेआम उठाई मांग।
Ind vs Ban Test Series : भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया है। केएल राहुल ने भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में यह पहली सीरीज जीती है, लेकिन पूरी सीरीज में राहुल का बल्ला शांत रहा है। वह बल्लेबाजी के दौरान रनों के लिए जूझते दिखाई दिए। भले भारत ये सीरीज जीत गया है, लेकिन केएल राहुल की बल्लेबाजी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने तो राहुल को भारतीय टीम से बाहर करने तक की बात कह दी है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के आते ही राहुल को बाहर कर दिया जाएगा।
वसीम जाफर का कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बेहद खराब बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली चार टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा। केएल राहुल बांग्लादेशी टीम के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबलों की चार पारियों में 22, 23, 10 और 02 रन ही बना सके हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने 2022 में कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 17.13 की औसत से महज 137 रन ही बनाए हैं।
कह दी ये बड़ी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वसीम जाफर ने कहा कि मेरी राय में केएल राहुल को निसंदेह बेहतर करने की आवश्यकता है। एक बल्लेबाज के रूप में देखें तो यह उनके लिए काफी आसान सीरीज थी। अब अगर रोहित शर्मा आते हैं तो केएल राहुल को बाहर बैठना होगा।
यह भी पढ़े -दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन पहुंची, लाबुशेन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
जाफर ने उठाए बड़े सवाल
वसीम जाफर ने 145 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने को लेकर केएल राहुल और शुभमन गिल की रणनीति पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों को खुद ही अपने ऊपर हावी होने दिया।
यह भी पढ़े - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत का दावा मजबूत, जानें फाइनल में पहुंचने के समीकरण
Published on:
26 Dec 2022, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.