पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 का रिजर्व डे भी बारिश से धुलता है तो फिर आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल के आधार पर ज्यादा अंकों वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और कम अंक वाली टीम बाहर हो जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स जो कि 19 के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां उसे खिताबी मुकाबले में आरसीबी से भिड़ना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस के 16 अंक है, बारिश से मैच धुलने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।