
जसप्रीत बुमराह
भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज से इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में रखा गया है। टी-20 वर्ल्ड कप में भी बुमराह नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी तक BCCI ने इस बात पर पुष्टि नहीं की है। इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि क्या पता वर्ल्ड कप तक बुमराह ठीक हो जाएं। बुमराह की इंजरी पर अब कोच राहुल द्रविड़ ने भी पहली बार बयान दिया है। द्रविड़ ने कहा कि बुमराह अभी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में उन्हें लेकर बात क्लियर हो जाएगी। द्रविड़ के इस बयान से ये बात तय हो गई है कि अभी भी बुमराह की वापसी की उम्मीद है।
बुमराह को लेकर द्रविड़ का बयान
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, मैं मेडिकल रिपोर्ट की गहराई में नहीं जाऊंगा। मैं इसे विशेषज्ञों पर छोड़ दूंगा। हमें अगले कुछ दिनों में जसप्रीत बुमराह को लेकर सभी बातें क्लियर हो जाएंगी। जब तक मुझे आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जाता मैं उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं करुंगा।
9 अक्टूबर तक टीम में बदलाव किया जा सकता है। ICC से अनुमति मांगकर इस तारीख को 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है। साउथ अफ्रीकी सीरीज से बुमराह बाहर हो गए है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही अब बुमराह पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही उनकी जगह किसी और को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- INDW vs SLW, Asia Cup 2022: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 बल्लेबाज
Published on:
1 Oct 2022, 6:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.