31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RR vs DC : डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

RR vs DC : गुवाहाटी के बरसापारा क्रि‍केट स्‍टेडियम में आज राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2023, 3:14 PM IST

rr-vs-dc.jpg

डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ipl 2023 RR vs DC : गुवाहाटी के बरसापारा क्रि‍केट स्‍टेडियम में आज राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल 2023 के तहत खेले जाने वाला यह 11वां मुकाबला है। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानि संजू सैमसन की राजस्‍थान रॉयल्‍स पहले बल्‍लेबोजी करने उतरेगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान डेविड वॉर्नर ने टीम में एक बदलदाव किया है। उन्‍होंने मिचेल मार्श की जगह रोमेन पावेल को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया है। जबकि संजू सैमसन ने भी राजस्‍थान रॉयल्‍स की प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए केएम आसिफ की जगह संदीप शर्मा और देवदत्त पडिक्कल के स्‍थान पर ध्रुव जुरेल को शामिल किया है।

बता दें कि डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम अभी तक कोई मुकाबला इस आईपीएल में नहीं जीत सकती है। दिल्‍ली को आज पहली जीत की तलाश होगी। वहीं, राजस्‍थान की टीम अपने दो मुकाबलों में एक जीत जुकी है। हालांकि पिछले मैच में राजस्‍थान को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। संजू सैमसन पिछली हार की यादों को भुलाकर एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की उम्‍मीदों से उतरेंगे।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की प्‍लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें : IPL के 1000वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एरिक नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें : न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में दर्ज की शानदार जीत, इतिहास रचने से चूका श्रीलंका