
नई दिल्ली। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ रॉजस्थान रॉयल्स के कप्तान होंगे। स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित हुए शो ह्यफिर हल्ला बोल- रिटर्न ऑफ द रॉयल में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न, क्रिकेट प्रमुख जूबिन बारुचा और टीम के सह-मालिक मनोज बदाले ने यह घोषणा की। आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपनी कप्तानी में इस साल एशेज ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। साथ ही स्टीव की कप्तानी में पिछले आईपीएल में पुणे की टीम फाइनल तक का सफर करने में कामयाब हुई थी। अब देखना है कि इस साल स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स को कहां तक पहुंचाने में संभव हो पाते है।
टीम में कप्तान के कई दावेदार थें -
राजस्थान टीम में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम के कप्तान का चुनाव आसान नहीं था। कप्तान की दावेदारी में स्मिथ के अलावा, अंजिक्य रहाणे और बेन स्टोक्स भी थे। टीम के कप्तान चुने गए स्मिथ 2014 और 2015 में भी राजस्थान रॉयल्स के साथ शामिल थे। बता दें कि आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन करने के वक़्त राजस्थान ने सिर्फ स्मिथ को 12 करोड़ में रिटेन किया था और बाक़ी के खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा था
9 अप्रैल को खेलेगी पहला मैच -
आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, वह 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेगी।
प्रचंड फॉर्म में हैं स्टीव स्मिथ -
स्टीव स्मिथ इन दिनों अपने प्रचंड फॉर्म में है। वे टेस्ट में 947 रेटिंग अंक हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने है। स्मिथ का बल्ला न केवल टेस्ट बल्कि वनडे और टी-20 में भी खूब बोल रहा है। साथ ही स्मिथ के पास कप्तानी करने का भी पूरा अनुभव है।
पिछले आईपीएल का प्रदर्शन -
स्मिथ ने पिछले आईपीएल के 15 मैचों में 472 रन बनाए। साथ ही टीम को फाइनल तक पहुंचाया। खिताबी मुकाबले में भी टीम जीत के बेहद करीब जाकर चूकी थी। फाइनल मैच में पुणे को मुंबई ने बेहद रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया था। बतौर बल्लेबाज स्मिथ ने आईपीएल के 69 मैचों में एक शतक और 5 अर्द्धशतकों से 1703 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.70 का रहा है। जो उन्हें कप्तान बनाने के लिए काफी है।
Published on:
25 Feb 2018, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.