IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सरीज का पहला मुकाबला गंवाने के भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सभी के मन में यही सवाल है कि सरफराज खान और रजत पाटीदार में से दूसरे टेस्ट में कौन टेस्ट डेब्यू करेगा। सरफराज खान की किस्मत का बंद ताला खुलेगा या फिर रजत पाटीदार पर भरोसा जताया जाएगा। रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने इस संबंध में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। वहीं, बीसीसीआई ने रजत पाटीदार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टीम इंडिया में वापसी और अपनी तैयारी के बारे में बता रहे हैं। रजत पाटीदार के फैंस इसे उनके दूसरे टेस्ट में जगह मिलने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।