27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला टी20 विश्व कप को लेकर रवि शास्त्री ने की ये भविष्यवाणी

Women's T20 World Cup 2023 : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने महिला टी20 विश्व कप को लेकर कहा है कि हरमनप्रीत कौर की टीम अंडर19 महिला टी20 विश्व कप जीत से प्रेरणा ले सकती है और एक बड़ा वैश्विक खिताब अपने नाम कर सकती है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि महिला क्रिकेट टीम कोई बड़ा खिताब जीतने से दूर नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2023, 4:02 PM IST

ravi-shastri-made-prediction-regarding-womens-t20-world-cup-2023-team-india.jpg

महिला टी20 विश्व कप को लेकर रवि शास्त्री ने की ये भविष्यवाणी।

Women's T20 World Cup 2023 : भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने महिला टी20 विश्व कप को लेकर कहा है कि हरमनप्रीत कौर की टीम अंडर19 महिला टी20 विश्व कप जीत से प्रेरणा ले सकती है और एक बड़ा वैश्विक खिताब अपने नाम कर सकती है। भारत महिला टी20 विश्व कप 2023 जीतने की अपनी तलाश की शुरुआत रविवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में अपने पहले ग्रुप-2 मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से करेगा। आईसीसी समीक्षा शो में शास्त्री ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि महिला क्रिकेट टीम कोई बड़ा खिताब जीतने से दूर नहीं है। उन्होंने बाकी टीमों को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि वे फाइनल में पहुंचते हैं और कुछ करीबी मैच हार जाते हैं।


महिला टी20 विश्व कप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम ऑस्ट्रेलिया में रहा, जहां 2020 टी20 विश्व कप में भारत उपविजेता रहा। 1983 पुरुष वनडे विश्व कप जीत के सदस्य शास्त्री ने कहा कि अगर भारतीय टीम 2023 टी20 विश्व कप में एक कदम आगे जाती है तो यह देश में महिला क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। ठीक उसी तरह जिस तरह से क्रिकेट में लॉर्डस में जीत एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

'विश्व कप जीतते ही सब कुल बदल गया'

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि 83 में क्या हुआ था, जब हमने विश्व कप जीता था, इसने सब कुल बदल कर रख दिया। खेल का पूरा नजरिया बदल गया। आप जानते हैं कि जिस तरह से खिलाड़ियों को समझा जाता था, जिस तरह से खेल को समझा जाता था, जिस तरह से लोग चाहते थे। वह रातोंरात बदल गया।

यह भी पढ़े - शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, अचानक इस गेंदबाज को भारत बुलाया गया

'अंडर-19 लड़कियों का खेल अद्भुत था'

उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि महिला क्रिकेट के साथ क्या हो रहा है। अब अंडर-19 की युवा लड़कियां जिस तरह से खेली और जीतीं, वह अद्भुत था। विशेष रूप से फाइनल में इंग्लैंड को 68 रन पर ऑलआउट करना और फिर लक्ष्य को पूरा करना बेहतरीन था। इसने कई युवा क्रिकेटरों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

यह भी पढ़े - भारत-पाकिस्तान के बीच आज विश्व कप में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग