30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान बने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन को इस बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वो डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन अश्विन ने मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। पढ़िए मैच की पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Jul 2022, 10:32 PM IST

ravichandran ashwin is captaining Dindigul Dragons in tnpl team india

अश्विन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इस समय बहुत कुछ चल रहा है। अरूण कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। मुरली विजय ने सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब बड़ी खबर ये हैं कि टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कप्तान बन गए है। दरअसल डिंडीगुल ड्रैगन्स और चेपक सुपर के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग का 21 वां मुकाबला चल रहा है। डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन हैं। इस सीजन पहली बार वो डिंडीगुल ड्रैगन्स की कमाल संभाल रहे हैं। अश्विन को ज्यादा कप्तानी का अनुभव नहीं है लेकिन IPL में वो इसका अनुभव ले चुके हैं। इस वजह से डिंडीगुल ड्रैगन्स को बहुत फायदा मिलेगा। डिंडीगुल ड्रैगन्स का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है और अश्विन की कप्तानी में वो और भी अच्छा करेंगे।


अगर ऑलओवर टीम इंडिया की बात करें तो फिर इस साल 9वां कप्तान मिल गया है। तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा है। इस साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली थे। इसके बाद तीन मैचों की वनडे में कप्तान केएल राहुल थे। इसके बाद श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेली गई थी। इसमें टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने लीड किया था।

यह भी पढ़ें-2022 में टीम इंडिया को 8 सीरीज में मिले 8 कप्तान


हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम इंडिया ने जून के अंत में आयरलैंड का दौरा किया और वहां पर दो टी-20 मैचों में हार्दिक पांड्या कप्तान थे। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुछ दिन पहले एकमात्र टेस्ट मैच हुआ था। इस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया। इसके बाद दो टी-20 वॉर्मअप मैचों के लिए दिनेश कार्तिक को कप्तान बनाया गया। व शिखर धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी मिल चुकी है। अब अश्विन कप्तान बन गए हैं।

TNPL एक घरेलू लीग है लेकिन अब बड़े स्तर पर बात करें तो इस बार 9 कप्तान मिल चुके हैं। अश्विन ने इस लीग में पहली बार कप्तानी की और डिंडीगुल ड्रैगन्स को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में अश्विन ने 25 रन बनाए और 1 विकेट लिया। डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी इस सीजन आगे भी अश्विन ही करेंगे। इस हार के बाद भी डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम मजबूत स्थिति में है। ऐसे में उम्मीद है कि अश्विन की कप्तानी में ये टीम कमाल करेगी।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली की आलोचना कर रहे फैंस और क्रिकेटर्स को शोएब अख्तर ने दिया करारा जवाब