29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्विन ने टीम इंडिया के इन दो दिग्गजों पर लगाए गंभीर आरोप

Ravichandran Ashwin : टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हारने को लेकर दो दिग्गजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आर अश्विन ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में दो दिग्गज खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहीं न कहीं उन्हें ही टीम इंडिया की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2022, 11:10 AM IST

ravichandran-ashwin-on-kl-rahul-rohit-sharma-slow-batting-during-t20-world-cup-2022.jpg

अश्विन ने टीम इंडिया के इन दो दिग्गजों पर लगाए गंभीर आरोप।

Ravichandran Ashwin On Team India : भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से आराम पर हैं। न्यूजीलैंड के दौरे के बाद वह दिसंबर में होने वाले बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया में शामिल होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर ही तय कर सकी थी। टी20 वर्ल्ड कप में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं रविचंद्रन अश्विन भी कुछ खास नहीं कर सके थे। फिलहाल टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां उसे अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसी बीच आर अश्विन ने बेहद चौंकाने वाला बयान देकर सभी हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में दो दिग्गज बल्लेबाजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहीं न कहीं उन्हें ही हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ज्ञात हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। भारत के हारने की मुख्य वजह में से एक सलामी बल्लेबाजों की तरफ से खराब शुरुआत भी रही। सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनर केएल राहुल भी पूरे टूर्नामेंट फ्लॉप साबित हुए। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अब इसी मुद्दे उठाते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। अश्विन ने बड़ी बेबाकी से कहीं न कहीं इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं।

सीधे तौर पर सलामी जोड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि कभी-कभी हम पावरप्ले में ही मैच हार जाते थे। पावरप्ले के दौरान हमारा स्कोर 30 रन के आसपास ही होता था। जबकि हमारे खिलाफ खेल रही टीम पावरप्ले में ही 60 रन के आसपास स्कोर बना डालती थी। मैच भी वहीं पर खत्म हो जाता था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शायद ये पता न हो, लेकिन हम अधिकतर मैच पावरप्ले के दौरान हार और जीत जाते हैं। अश्विन के इस बयान से सीधे तौर पर माना जा रहा है कि उन्होंने खराब शुरुआत देने वाले रोहित शर्मा और केएल राहुल को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़े - भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हुआ ये मैच विनर

6 पारियों में महज 88 रन ही बना सकी सलामी जोड़ी

यहां बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने 6 पारियों में महज 14.66 के औसत से 88 रन जोड़े थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच सबसे अच्छी साझेदारी भी महज 27 रन की ही थी। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पावर प्ले में सबसे कम रन रेट से स्कोर किया था। वहीं अश्विन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 6 मैचों में केवल 6 विकेट ही झटके थे।

यह भी पढ़े - युवराज सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गोवा सरकार ने क्रिकेटर को जारी किया नोटिस