'इसलिए करता हूं मैं नए-नए प्रयोग'
डब्ल्यूटीसी का फाइनल शुरू होने से पहले अश्विन ने आईसीसी से कहा था कि टेस्ट क्रिकेेट की खूबी यह है कि आप हमेशा परफेक्ट बनने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन आप उत्कृष्टता से भी खुशी हासिल कर सकते हैं। इसलिए मैं ऐसा करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपने कॅरियर में अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह इसी नजरिए के कारण है, मैंने किसी भी चीज के लिए समझौता नहीं किया, लगातार सुधार की तलाश में रहता हूं।’