28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप 2023 के लिए भारत की प्‍लेइंग इलेवन तय! जडेजा ने खोल दिया अंदर का राज

Ravindra Jadeja : भारत के पूर्व कप्‍तान कपिल देव ने दूसरा वनडे हारने पर खिलाड़ियों को घमंडी तक कह दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न केवल कपिल देव को जवाब दिया है, बल्कि टीम के अंदर का एक बड़ा राज भी खोल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Aug 2023, 4:16 PM IST

ravindra-jadeja.jpg

एशिया कप 2023 के लिए भारत की प्‍लेइंग इलेवन तय! जडेजा ने खोल दिया अंदर का राज।

Ravindra Jadeja : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज में लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं, जिसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। दूसरे वनडे में रोहित-विराट के नहीं खेलने पर मैच हारने के बाद खासा बवाल मचा। क्रिकेट के कई दिग्‍गजों ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की खूब आलोचना की। भारत के पूर्व कप्‍तान कपिल देव ने तो खिलाड़ियों को घमंडी तक कह दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न केवल कपिल देव को जवाब दिया है, बल्कि टीम के अंदर का एक बड़ा राज भी खोल दिया है। उन्‍होंने कहा कि एशिया कप के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 पहले ही तय हो चुकी है।


रवींद्र जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल देव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सबके अपने-अपने ओपिनियन हैं। पूर्व खिलाड़ियों को क्या लगता है? ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी खिलाड़ी अपने खेल को एन्जॉय कर रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं।

जडेजा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों ने ग्रांटेड ले रखी हैं कि हम टीम में फिक्स हैं। उन्‍होंने कहा कि जब टीम इंडिया हारती है तो खिलाड़ियों को लेकर सवाल खड़े होते हैं। जब टीम इंडिया एक-आधा मैच हारती है तो ऐसा होता है, लेकिन कोई घमंडी नहीं हुआ है।

एशिया कप के लिए भारत की प्‍लेइंग 11 तय

जडेजा ने आगे बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ प्रयोग के बावजूद 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप 2023 के लिए भारत की प्लेइंग 11 तय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ये सीरीज एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही है, जिसमें कि प्रयोग किए जा सकते हैं।

इसमें हम नए टीम कॉम्बिनेशन की आजमाइश कर सकते हैं। इससे हमें टीम बैलेंस के साथ मजबूत और कमजोर कड़ी के बारे में पता चल जाएगा। कैप्टन और टीम मैनेजमेंट को पता है कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ आगे खेलेंगे। एशिया कप के लिए टीम कॉम्बिनेशन पर फैसला पहले ही हो चुका है।

यह भी पढ़ें : एशेज सीरीज के बाद वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

बस टीम की आधिकारिक घोषणा बाकी

बता दें कि भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होगा। जिसके लिए हर हाल में टीम स्क्वॉड की घोषणा 5 सितंबर तक होनी है। उससे पूर्व 30 अगस्त से एशिया कप 2023 शुरू होगा। माना जा रहा है कि एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में सेम स्क्वॉड होगा।

जडेजा के बयान से ये साफ हो गया है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट ने इन दो बड़े टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड तय कर ली है। अब बस इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

यह भी पढ़ें :बिना शादी के ही पिता बना ये क्रिकेटर, सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जैसी है लव स्टोरी