31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND Vs ENG: राजकोट टेस्ट में रवींद्र जडेजा को खेलना तय, टीम ने जारी किया बड़ा अपडेट

IND vs ENG 3rd Test: कुलदीप यादव ने रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुलदीप यादव ने बताया कि जडेजा 12 फरवरी से नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और वह सीरीज का तीसरा टेस्‍ट खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2024, 3:03 PM IST

ravindra_jadeja.jpg

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर बढ़त हासिल करने के लिए दोनों टीमें अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेंगी। केएल राहुल जहां चोट के कारण इस टेस्‍ट में नहीं खेलेंगे। वहीं, अब कुलदीप यादव ने रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुलदीप यादव ने बताया कि जडेजा 12 फरवरी से नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और वह सीरीज का तीसरा टेस्‍ट खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं।


बता दें कि हैदराबाद टेस्‍ट में चोटिल होने के बाद रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट नहीं खेल सके थे। तीसरे टेस्ट में जडेजा के खेलने की संभावना तभी बढ़ गई थी, जब सेलेक्‍टर्स ने उन्‍हें बाकी तीन टेस्‍ट के लिए टीम स्‍क्‍वॉड में चुना था। हालांकि बीसीसीआई ने उस समय कहा था कि उनका और केएल राहुल का खेलना उनके फिट होने पर निर्भर करता है।

कुलदीप यादव ने दिया ये अपडेट

राजकोट टेस्‍ट से दो दिन पहले मंगलवार को चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुलदीप यादव ने बताया कि रवींद्र जडेजा के तीसरे टेस्‍ट में खेलने की पूरी उम्मीद है। वह अब फिट नज़र आ रहे हैं। उन्‍होंने 12 फरवरी को नेट्स प्रैक्टिस भी की है। मुझे लगता है जडेजा राजकोट टेस्ट में भारतीय प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा होंगे।

यह भी पढ़ें : आकाश चोपड़ा की सेलेक्टर्स से अपील, बोले- इन खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन ना करें

प्लेइंग 11 में होंगे कुछ बड़े बदलाव

रवींद्र जडेजा के प्लेइंग 11 में शामिल होने के बाद कुछ बड़े बदलाव भी तय है। दूसरे टेस्‍ट में जडेजा की कुलदीप को मौका मिला था। हालांकि राजकोट टेस्‍ट में तीन की जगह चार स्पिनर्स को उतारा जा सकता है। ऐसे में अश्विन, अक्षर के साथ जडेजा का खेलना तय है। वहीं, बुमराह भी इस मैच का हिस्‍सा होंगे। अब सवाल ये है कि पांचवां गेंदबाज कौन होगा? अगर टीम चार स्पिनर के साथ उतरी तो कुलदीप टीम में बने रहेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो मोहम्मद सिराज की वापसी तय है।

यह भी पढ़ें : भारत के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ के निधन से क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर