31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाश चोपड़ा की भारतीय सेलेक्‍टर्स से अपील, बोले- इन खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन ना करें

भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के सेलेक्‍टर्स से अपील की है कि जो खिलाड़ी घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, उन्‍हें टीम इंडिया नहीं चुनें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2024, 12:05 PM IST

first_class_cricket.jpg

भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के सेलेक्‍टर्स से अपील की है कि जो खिलाड़ी घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, उन्‍हें टीम इंडिया नहीं चुनें। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे वरिष्‍ठ खिलाडि़यों से सीखना चाहिए, जो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन, अब युवा खिलाड़ी सोचते हैं कि अब तो आईपीएल में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और टीम इंडिया में सिलेक्‍ट हो जाएंगे। इस कारण वे घरेलू क्रिकेट से मुंह मोड़ लेते हैं। कई युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, जबकि रहाणे और पुजारा मुंबई और सौराष्ट्र के लिए लगातार खेल रहे हैं।


आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रणजी ट्रॉफी से हटने वाले युवा खिलाडि़यों को जमकर फटकार लगाई है। उन्‍होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि बहुत से युवा घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ये लोग अब सोचने लगे हैं कि अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो अपने आप ही वह टीम इंडिया में चुन लिए जाएंगे। ये अच्छी बात नहीं है, क्योंकि अजिंक्‍या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अभी भी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट छोडने वालों का राष्‍ट्रीय टीम में चयन नहीं होना चाहिए।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति से की ये अपील

चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला जा रहा है, अगर आप फिट हैं और टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं तो जाएं और खेलें। अगर कोई सोचता है कि वह बिना खेले टीम इंडिया में वापसी कर लेगा तो ऐसा नहीं होने वाला। ऐसा सोचने वाले युवाओं को कड़ा संदेश देना होगा। अगर आप सिर्फ आईपीएल के आधार पर सारी क्रिकेट खेलेंगे तो उम्मीद करूंगा कि अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस बात को साफ करेगी कि ऐसा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, देखें 10 सेकंड का वीडियो

घरेलू क्रिकेट छोड़, आईपीएल की तैयारियों में जुटे ईशान किशन

बता दें कि ईशान किशन भी उन युवाओं में शामिल हैं, जो रणजी नहीं खेल रहे हैं। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था। राहुल द्रविड़ की नसीहत के बाद भी वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। जबकि आईपीएल की तैयारियों को लेकर वह बड़ौदा जा पहुंचे। चोपड़ा ने कहा कि कोहली और बुमराह जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड या निजी कारणों की वजह से घरेलू क्रिकेट से छूट दे सकते हैं, लेकिन युवाओं को नहीं देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना हुई बॉडी शेमिंग का शिकार, रिएक्शन हुआ वायरल