31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना हुई बॉडी शेमिंग का शिकार, रिएक्शन हुआ वायरल

Sanjana Ganesan on Body Shaming: भारत के स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्‍नी संजना गणेशन बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। संजना को एक यूजर ने बॉडी शेमिंग के जरिए ट्रोल करने का प्रयास किया था। इसके बाद संजना ने ऐसा रिएक्‍शन दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2024, 11:11 AM IST

jasprit_bumrah_with_wife_sanjana_ganesan.jpg

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan on Body Shaming: भारत के स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्‍नी संजना गणेशन बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। संजना ने इंस्‍टाग्राम पर वैलेंटाइन डे को लेकर एक पोस्‍ट किया था। उनकी पोस्‍ट पर फैंस ने काफी कमेंट किए। इसी बीच एक यूजर ने संजना को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे देख संजना भड़क गईं। उस यूजर ने संजना को बॉडी शेमिंग के जरिए ट्रोल करने का प्रयास किया था। इसके बाद संजना ने ऐसा रिएक्‍शन दिया, जो वायरल हो गया है।


दरअसल, संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह के साथ वैलेंटाइन डे को लेकर एक फोटो पोस्‍ट करते हुए उसके कैप्‍शन में लिखा कि खुशी यहां है। उनकी इस पोस्‍ट पर फैंस ने काफी कमेंट किए और उनकी जोड़ी बधाई भी दी। इसी बीच एक यूजर ने संजना को मोटी कह डाला। उस यूजर ने लिखा कि भाभी मोटी लग रही है।

खुद पर बॉडी शेमिंग का कमेंट देख भड़की संजना

खुद पर बॉडी शेमिंग का कमेंट को देख संजना भड़क गई और उसे जवाब देते हुए लिखा कि तुमसे स्कूल की विज्ञान पुस्तक तो याद नहीं होती है, बड़े आए महिलाओं के शरीर के बारे में कमेंट करने.. चलो भागो यहां से ..तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई औरतों के शरीर पर टिप्पणी करने की। चलो भाग जाओ। संजना के इस रिएक्‍शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :रेहान अहमद को वीजा दिक्कतों के चलते एयरपोर्ट पर रोका

ब्रेक के दौरान घर चले गए थे बुमराह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट के बाद मिले ब्रेक के दौरान अपने घर चले गए थे। हालांकि अब वह राजकोट पहुंच चुके हैं, जहां भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टेस्‍ट खेला जाएगा। दूसरे टेस्‍ट में बुमराह भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्‍होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी 3 विकेट समेत कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

यह भी पढ़ें : मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, देखें 10 सेकंड का वीडियो

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल