IPL 2025 में अब तक चिन्नास्वामी की पिच (Chinnaswamy Stadium average score) पर खेले गए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के आसपास रहा है, जो पहले की तुलना में थोड़ा कम है। कुछ मैचों में 200+ स्कोर भी देखे गए हैं, लेकिन बारिश और नमी के कारण गेंदबाजों को मध्य ओवरों में नियंत्रण मिला है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक 99 IPL मैचों की मेजबानी की है, जिसमें 4 बेनतीजा रहे हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 44 मैचों में जीत मिली है तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को 52 मुकाबलों में जीत मिली है।