Rishabh Pant Record : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट आज से चटगांव में खेला जा रहा है। इस मैच में जहां केएल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गज सस्से में आउट हो गए। जबकि ऋषभ पंत 45 गेंदों पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। ऋषभ पंत के इस मैच में 25 रन बनाते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। अब ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं इस मैच में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अपन 50वां सिक्स भी जड़ा है।