3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईसीसी टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे ऋषभ पंत

ICC द्वारा जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत (Rishbha Pant) ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 5 May 2021, 4:51 PM IST

rishbha_pant.jpg

नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishbha Pant) ने महेंन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) जैसे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों को पीछे छोडकऱ टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, आईसीसी (ICC) द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैकिंग में ऋषभ पंत ने बड़ा कारनामा करते हुए टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 स्थगित होने के बाद घर वापसी को लेकर दुविधा में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस

ऐसे कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज पंत
भारतीय टीम के उभरते युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं। उनसे पहले महेंन्द्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज भी ऐसा नहीं कर पाए थे।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
पंत ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 23 साल की उम्र में टेस्ट रैकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बनाई है। आईसीसी ने जो ताजा टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग जारी की है उसमें पंत 747 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 स्थगित होने के बाद वॉर्नर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज

‘हिटमैन’ रोहित भी छठे स्थान पर हैं
टीम इंडिया में ‘हिटमैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के हैनरी निकोल्स भी पंत के साथ संयुक्त नंबर से छठे स्थान पर हैं। इन तीनों ही खिलाडिय़ों के 747 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 814 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 919 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं।