31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा, अचानक लिया ये बड़ा फैसला

Rishabh Pant : बीसीसीआई ने अचानक फैसला लिया है कि देहरादून के अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निदेशक श्याम शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पंत को आज बुधवार को ही मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jan 2023, 3:11 PM IST

rishabh-pant-airlift.jpg

ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा, अचानक लिया ये बड़ा फैसला।

Rishabh Pant : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह जानकारी दी है। बता दें पिछले 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की मसीर्डीस कार रोड डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंत को आज बुधवार को ही मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा।

ऋषभ पंत को मुंबई के किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा इस सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि उन्हें वहां किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, इस संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी। श्याम शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत को मुंबई शिफ्ट करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से लिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रक्रिया में बोर्ड सचिव जय शाह भी शामिल थे।

रुड़की के पास हुआ था हादसा

बता दें कि शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय ऋषभ पंत अपनी कार से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के रास्ते उत्तराखंड जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की के नजदीक वह कार से नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इसके बाद कार से ऋषभ पंत को निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस दिग्गज का करियर

मिलने वालाें का लगा तांता

फिलहाल ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को ही उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। विधायक से लेकर मंत्री और फिल्म जगत की हस्तियां उनका हाल जानने पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़े - कोरोना संक्रमित होने के बावजूद क्रिकेट मैच खेल रहा ये दिग्गज