इंडियन लीजेंड्स की बॉलिंग की बात की जाए तो, आर विनय कुमार, युवराज सिंह और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट चटकाए और 109 रन पर बांग्लादेश लीजेंड्स को समेट दिया। यूसुफ पठान और मनप्रीत गोनी को भी एक-एक सफलता मिली। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश लेजेंड्स ने 109 रन बनाए। जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने सहवाग और सचिन तेंदुलकर की पारी बदौलत 10.1 ओवर में 114 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।