वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि, रोहित विराट कोहली से पीछे रहे। कोहली ने 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे तो रोहित ने 241 पारियों में ऐसा कर सके। जबकि, सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 263 पारियों में 10 हजार वनडे इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।