31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Team India के डोप टेस्‍ट पर बड़ा खुलासा, कोहली समेत इन 12 क्रिकेटर्स का एक बार भी नहीं हुआ टेस्‍ट

Indian Cricketers Dope Test : आरटीआई के तहत टीम इंडिया के खिलाडि़यों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, विराट कोहली समेत 12 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका एक बार भी डोप टेस्ट नहीं किया गया है। जबकि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा का 6 बार टेस्‍ट हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jul 2023, 6:10 PM IST

rohit-sharma-and-virat-kohli.jpg

Team India के डोप टेस्‍ट पर बड़ा खुलासा, कोहली समेत इन 12 क्रिकेटर्स का एक बार भी नहीं हुआ टेस्‍ट।

Indian Cricketers Dope Test : सूचना के अधिकार (RTI) के तहत टीम इंडिया के खिलाडि़यों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, दो सालों में कुल 114 भारतीय क्रिकेटर का डोप टेस्ट किया गया है। इसमें सर्वाधिक छह बार टेस्‍ट टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा का हुआ है। वहीं, विराट कोहली समेत 12 ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिनका एक बार भी डोप टेस्ट नहीं किया गया है। आइये जानते हैं ये खिलाड़ी कौन-कौन से हैं और रिपोर्ट में और क्‍या खुलासे हुए हैं?


दरअसल, एंटी डोपिंग एजेंसी सभी खिलाड़ियों के डोप टेस्ट करवाती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2019 में नाडा के दायरे में आया था। आरटीआई से मिली जानकारी के हवाले इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 और 2022 के बीच 5962 खिलाड़ियों के डोप टेस्ट हुए हैं। लेकिन, बीसीसीआई के कॉन्‍टैक्‍ट में आने वाले विराट कोहली और हार्दिक पांड्या समेत 12 क्रिकेटर्स का एक बार भी डोप टेस्‍ट नहीं किया गया है।

सूर्यकुमार यादव समेत 7 क्रिकेटर्स का एक बार हुआ डोप टेस्ट

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा का इन दो सालों में चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई के अलावा यूएई में भी डोप टेस्ट किया गया। वहीं सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, चेतेश्‍वर पुजारा समेत 7 खिलाडि़यों का इस अवधि में सिर्फ एक बार डोप टेस्ट हुआ। वहीं, सभी भारतीय महिला क्रिकेटर्स का कम से कम एक-एक बार डोप टेस्ट हुआ है। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का तीन-तीन बार डोप टेस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें : ICC Test Rankings में रोहित की टॉप-10 में वापसी तो यशस्वी ने लगाई छलांग

इन 12 क्रिकेटर्स का एक बार भी नहीं हुआ डोप टेस्‍ट

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का एक बार भी डोप टेस्‍ट नहीं हुआ है। इनके अलावा श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक हूडा, श्रीकर भरत और वाशिंगटन सुंदर का भी टेस्ट नहीं किया गया। ये सभी 12 क्रिकेटर वर्तमान में बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा के सबसे पसंदीदा विकेटकीपर बने ईशान किशन, बोले- मैंने दी पूरी आजादी