आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 25 में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें से 3 टीमों का पत्ता कट चुका है। ग्रुप A से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है तो मेजबान पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। ग्रुप B से सिर्फ इंग्लैंड की टीम ही टूर्नामेंट से बाहर हुई है, जो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से अपने दोनों शुरुआत मैच हार चुकी है।