
SA vs IND T20: टीम इंडिया में सिलेक्ट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने दी प्रतिक्रिया, कहीं ये बड़ी बात
गौरतलब है कि आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कई चौंकाने वाले नाम हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है, जबकि इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार टी-20 टीम का हिस्सा बनाया गया है। वही दिनेश कार्तिक ने 3 साल बाद टीम में T20 टीम में वापसी कर सभी को चौका दिया है। दिनेश कार्तिक ने टीम में सिलेक्ट होने के बाद ट्विटर पर एक खास संदेश दिया है
ट्विटर पर दिया ये खास संदेश
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिलेक्ट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने पोस्ट करते हुए लिखा "आपको अपने आप में विश्वास होना चाहिए, सब कुछ अपनी जगह पहुंच जाता हैं। मुझ में विश्वास जताने और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद मेहनत जारी रहेगी"
बता दें कि कार्तिक ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 फरवरी 2019 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। वही कार्तिक के T20 रिकॉर्ड के बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 32 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33.25 की औसत से 399 रन निकले हैं, T20 में उनका हाईएस्ट स्कोर 48 रन रहा।
IPL 2022 में शानदार रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2022 दिनेश कार्तिक के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा है। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन कार्तिक ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, वह टीम में एबी डिविलियर्स की कमी पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। वह टीम के लिए शानदार मैच फिनिश कर रहे हैं। इस सीजन कार्तिक ने अब तक खेले गए 14 मैचों में 191.33 की औसत से 287 रन बनाए हैं। इस दौरान का हाईएस्ट स्कोर 66 रन रहा।
यह भी पढ़ें -IPL इतिहास में इन 2 खिलाड़ियों ने शतक बनाने के साथ ली है हैट्रिक, नाम जानकार विश्वास नही होगा
Updated on:
23 May 2022, 9:41 PM IST
Published on:
23 May 2022, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.