SA vs NZ, Gaddafi Stadium Lahore Pitch Report: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में पहले संस्करण की चैंपियन टीम साउथ अफ्रीका का सामना आज बुधवार को न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है और अंतिम 4 में जीत के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेंगी। यह मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा, जहां रनों की बारिश हुई है। हालांकि बारिश भी हुई है और मैच को रद्द भी करना पड़ा है। ऐसे में बारिश ने पिच पर क्या असर डाला है। क्या पिच पहले की तरह ही बर्ताव करेगी?