सब्बीर का रहा है विवादों से पुराना नाता
बांग्लादेश के लिए 66 वनडे, 11 टेस्ट मैच और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सब्बीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले नवंबर 2016 में उनकी मैच फीस पर 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया था क्योंकि उन्होंने मैदान से बाहर कई नियम तोड़े थे। इसके बाद जनवरी 2018 में एक मैच के दौरान सब्बीर रहमान ने साइड स्क्रीन के पीछे जाकर एक बच्चें को पीटा था जिसने उनकी बैटिंग के दौरान बाहर से शोर मचाया था।