नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 12वां मैच बुधवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विजयी अभियान को रोकते हुए 37 रनों से मैच जीत लिया। मैैच को देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) ने ट्वीट किया तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan)ने उस पर प्रतिक्रिया दी। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा,'शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, आन्द्रे रसेल के बाद इयोन मोर्गन की अच्छी फिनिशिंग से कोलकाता नाइट राइडर्स ने अच्छा स्कोर बनाया। साथ ही गेंदबाजी का प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम में अच्छा बैलेंस दिखा और नागरकोटी ने एक शानदार कैच पकड़ा।'