आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2016 में कुल 16 मैच खेलते हुए 973 रन अपने नाम किए थे। उस सीजन कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में 890 रन जुटाए थे। जबकि जोस बटलर साल 2022 में 863 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर 848 रन के साथ चौथे पायदान पर हैं।