नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा अपने लुक के साथ प्रयोग करते रहते हैं, खासकर अपने बाल का अंदाज वह बदलते रहते हैं। आईपीएल 2020 से ठीक पहले उन्होंने एक बार फिर अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। लॉकडाउन (Lockdown in india) के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने वाले (Social Distancing from social media) धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।