सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
शेफाली ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड की बराबरी की है। भारत में अब तक दो ही ऐसे क्रिकेटर हुए हैं जिन्होंने 18 साल की उम्र में डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन बनाए हैं। खास बात यह है कि यह दोनों ही रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के खिलाफ बने हैं। शेफाली से पहले सचिन ने 1990 में टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन का स्कोर बनाया था। उस समय उनकी उम्र 17 साल 107 दिन थी। शेफाली ने 2021 में जब यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, तब उनकी उम्र 17 साल 139 दिन थी।