30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहीन अफरीदी इस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती, बोले- दुआओं में याद रखना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अस्पताल में भर्ती हैं। शाहीन ने अपने फैंस को सर्जरी के विषय में जानकारी देते ट्वीट भी किया है। शाहीन अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। दुआओं में मुझे याद रखना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Nov 2022, 10:08 AM IST

shaheen-afridi-admitted-to-hospital-gave-big-news-to-fans.jpg

शाहीन अफरीदी इस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती, बोले- दुआओं में याद रखना।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। शाहीन ने बताया कि उन्हें एपेन्डेक्टॉमी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने अपने फैंस को सर्जरी के विषय में जानकारी देते ट्वीट भी किया है। शाहीन अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। दुआओं में मुझे याद रखना।

बता दें कि मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हैरी ब्रुक का कैच पकड़ते वक्त शाहीन को चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 नवंबर को 2 सप्ताह के रीहैब की सलाह दी थी। पीसीबी ने कहा था कि पाकिस्तान वापसी से पहले सोमवार को शाहीन का स्कैन किया गया, जिसमें पुष्टि हुई है कि उनको चोट के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि जबरन घुटने मुड़ने के चलते उन्हें घुटने में तकलीफ हो सकती है। शाहीन के स्कैन पर पीसीबी के सीएमओ डॉ. नजीबुल्लाह सूमरो और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ डॉ. पीटर डी एलेसेंड्रो के बीच बातचीत हुई थी।

शाहीन की वापसी पर मेडिकल स्टाफ लेगा फैसला

पीसीबी ने कहा है कि शाहीन अफरीदी के क्रिकेट के मैदान लौटने का निर्णय मेडिकल स्टाफ लेगा। पीसीबी की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान लौटने के कुछ दिन बाद नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में घुटने को मजबूत करने के लिए तैयार रीहैब और कंडीशनिंग कार्यक्रम से होकर गुजरेंगे।

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार यादव ने तूफानी छक्कों से मचाया धमाल, तोड़ डाला इस दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड

1 दिसंबर से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज

शाहीन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी अब रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सफल होने और मेडिकल स्टाफ के निर्णय पर निर्भर है। बता दें कि पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पाकिस्तान में खेलनी है। यह सीरीज एक दिसंबर से शुरू हो रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सीरीज के लिए शाहीन उपलब्ध होते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े - टिम साउदी ने हैट्रिक बनाकर रोका भारत के रनों का तूफान, की मलिंगा के रिकॉर्ड बराबरी