6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिंकू सिंह के लिए शाहरुख खान ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर हल्ला, क्या टीम इंडिया में होने वाली है एंट्री?

Shahrukh Khan on Rinku Singh : वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी20 टीम अभी घोषित होनी बाकी है। क्रिकेट के कई दिग्गज उन्हें टीम में शामिल करने के पक्ष में हैं। इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह एवं केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने एक सवाल का गजब जवाब दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिंकू के नाम का हल्ला हाे रहा है।

2 min read
Google source verification
shahrukh-khan-and-rinku-singh.jpg

रिंकू सिंह के लिए शाहरुख खान ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर हल्ला, क्या टीम इंडिया में होने वाली है एंट्री?

Shahrukh Khan on Rinku Singh : आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लीग मैच के आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के जड़े थे। रिंकू सिंह की उस विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी को शायद ही कोई भूल पाए। अब फैंस इसी तरह का धमाल उनके बल्‍ले से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में भी देखने को आतुर हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन टी20 टीम अभी घोषित होनी बाकी है। क्रिकेट के कई दिग्गज उन्हें टीम में शामिल करने के पक्ष में भी हैं। इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह एवं केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने एक सवाल का जवाब देते हुए रिंकू सिंह को बाप कहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से रिंकू के नाम का हल्ला हाे रहा है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान फैंस के प्रश्‍नों का उत्‍तर दे रहे थे। इसी बीच एक फैन ने रिंकू सिंह को केकेआर का बच्‍चा कह दिया। इसके जवाब में शाहरुख ने अपने अंदाज में लिखा... रिंकू बाप है, बच्चा नहीं। उनके इस तरह के जवाब के बाद एक फैन ने लिखा रिंकू की शादी में नाचने का वीडियो चाहिए, याद रखना सर। वहीं एक फैन ने लिखा एक टीम में एक ही बाप होता है और वह आप हैं।

टी20 में गजब का स्ट्राइक रेट

बता दें कि रिंकू सिंह का टी20 का स्ट्राइक रेट बेमिसाल है। उन्होंने अभी तक 89 मैच की 81 इनिंग में 30 के ऐवरेज से 1768 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 10 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं स्ट्राइक रेट 141 का है, जो शानदार है। रिंकू सिंह ने 139 चौके के साथ 80 छक्के भी लगाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में रिंकू के नाम नाबाद 163 रन की पारी भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें : विराट जैसा मेरे साथ हुआ होता तो मैं मैदान पर झांकता भी नहीं, ईशांत ने खोला राज


टी20 सीरीज में मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्‍ट और तीन वनडे के अलावा 5 टी20 के मुकाबले भी खेलने हैं। वेस्‍टइंडीज में 3 अगस्त से टी20 सीरीज का आगाज होगा। उम्‍मीद है कि हार्दिक पंड्या की अगुआई में 2024 के टी20 वर्ल्‍ड कप को देखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली शायद ही टी20 टीम का हिस्‍सा बनें। ऐसे में रिंकू सिंह को मौका मिलने की पूरी उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें : सरफराज को टीम इंडिया में नहीं चुनने की वजह आई सामने, BCCI का चौंकाने वाला खुलासा

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग