मुंबई : विश्व कप में टीम इंडिया के ओपनर गब्बर (शिखर धवन) की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। अगर भारतीय टीम को विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना है तो रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी को बेहतर करना होगा। गब्बर इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं, लेकिन बॉलीवुड से उनको लेकर बड़ी खबर आ रही है। वह फिल्मों में दिख सकते हैं। वह साजिद खान की हाउसफुल सीरीज की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं।