30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में सच हुई शोएब अख्तर की भविष्यवाणी!

Jasprit Bumrah : पाकिस्तानी टीम के पूर्व पेसर शोएब अख्तर की पिछले साल जसप्रीत बुमराह को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। बुमराह चोट के कारण पिछले पांच महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 में बुमराह की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब उनकी वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2023, 1:11 PM IST

shoaib-akhtar-predicts-correctly-on-jasprit-bumrah-stress-fracture-back-problem_1.jpg

Jasprit Bumrah : रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे पाकिस्तानी टीम के पूर्व पेसर शोएब अख्तर की भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के लिए की गई भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पिछले पांच महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 में बुमराह की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब उनकी वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है। बुमराह आईपीएल के पूरे सीजन से भी बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं बुमराह के 7 जून से ओवल के मैदान पर खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक भी फिट होने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है कि बुमराह जल्द ही सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड रवाना होने वाले हैं।


बता दें कि शोएब अख्तर ने पिछले साल ही जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई थी। अख्तर ने कहा था कि बुमराह का एक्शन अजीबो गरीब है, जो उनके क्रिकेट करियर के लिए खतरा है। उन्होंने कहा था कि बुमराह का फ्रंटल गेंदबाजी एक्शन है। तेज गेंदबाजी के लिए वह पीठ और कंधे का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया था कि वह जब गेंदबाजी करते समय साइड ऑन होते थे। उससे पीठ पर दबाव नहीं आता था। लेकिन, बुमराह का जिस तरह का एक्शन है, वह पीठ के दबाव से नहीं बच सकते।

शोएब अख्तर ने दी थी एक फॉर्मेट छोड़ने की सलाह

पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट नहीं खेलने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई एक फॉर्मेट छोड़ने पर उनका वर्कलोड कम हा जाएगा। हालांकि अख्तर की इस सलाह पर न तो बुमराह और न ही बीसीसीआई ने कोई ध्यान दिया। अब पिछले पांच महीने से बुमराह पीठ की चोट से परेशान हैं। बीसीसीआई आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट से इन दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय, दो दिग्गजों की होगी वापसी

सर्जरी के लिए जल्द जाएंगे न्यूजीलैंड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह जल्द ही पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं। बुमराह चोट की वजह से एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए थे। वहीं, अब भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना भी तय माना जा रहा है। यदि भारत फाइनल में एंट्री करने कामयाब रहता है तो वहां भी बुमराह का खेलना मुश्किल है।

यह भी पढ़े - आईसीसी ने इंदौर की पिच को दिया खराब का दर्जा, तीन डिमेरिट अंक दिए