इंग्लैंड के खिलाफ विजय हजारे ने जहां 1951 में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में नाबाद 164 रन, जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 155 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 1976-78 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 116 और नाबाद 35 रन जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 205 और 73 रन की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 2014-15 में पहले टेस्ट मैच में 115 और 141 जबकि दूसरे टेस्ट मैच में 147 और नाबाद 46 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बाद एजबेस्टन में शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय भी हैं।